उत्तराखण्डदेहरादून

11 गांवों ने मिलकर पेश की एकता की मिसाल – खत समाल्टा से  प्रियंका चौहान बनीं निर्विरोध वीडीसी सदस्य

प्रमुख पद की प्रबल दावेदार भी हैं प्रियंका
देहरादून। उत्तराखण्ड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है, लेकिन कुछ गांव और क्षेत्र ऐसे हैं जो उदाहरण पेश कर रहे हैं तथा लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर को सामने ला रहे हैं। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण कालसी ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सीट समाल्टा का है।
जहां एक ओर एक ग्राम सभा होने के बाद भी प्रधान पद के लिए 3-3 दावेदार चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं जौनसार बावर के खत समाल्टा के 11 गांवों ने ग्राम फटेऊ की श्रीमती प्रियंका चौहान को निर्विरोध रूप से कालसी ब्लॉक के लिए वीडीसी सदस्य चुनकर एकता, सौहार्द और सामाजिक समझदारी की अद्भुत मिशाल पेश की है। प्रियंका चौहान का निर्विरोध चुना जाना न केवल स्थानीय स्तर पर प्रशंसा का विषय है बल्कि आने वाले समय में राज्य के अन्य हिस्सों के लिए भी एक आदर्श है।
प्रियंका चौहान एक सुशिक्षित महिला हैं, उन्होंने इतिहास से एमए किया है तथा उनका परिवार लम्बे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहा है, जिसकी वजह से आपसी संवाद, विश्वास और परामर्श की प्रक्रिया ने इस निर्विरोध चुनाव को सम्भव बनाया है।
प्रियंका चौहान का कहना है कि खतवासियों द्वारा वीडीसी के लिए निर्विवादित रूप से मुझे चयनित करने के लिए मैं पूरे खतवासियों के जनमानस का आभार प्रकट करती हूँ। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि खत समाल्टा क्षेत्र की एकजुटता की जीत है। मैं हर गांव की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी तथा विकास के कार्य ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के सम्पन्न करने का पूरा प्रयास करूंगी। उल्लेखनीय है कि इस बार कालसी ब्लॉक में प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसलिए प्रमुख पद की प्रियंका चौहान भी प्रबल दावेदार हैं।
प्रियंका चौहान के वीडीसी पद पर नामांकन के समय खत समाल्टा के सैकड़ों कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ कालसी ब्लॉक में उपस्थित हुए। नामांकन के समय विशेष रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, पूर्व वीडीसी जगत सिंह तोमर, पूर्व डी.एस.पी. प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान सुनील, ग्राम फटेऊ से राजेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, विक्रम सिंह, रविन्द्र सिंह, जवाहर सिंह, कमला चौहान, काजल चौहान, प्रेम सिंह, सबल सिंह, गम्भीर सिंह, रणवीर सिंह, जयपाल चौहान, सुरेन्द्र सिंह, सीताराम, काड़िया, ईच्छला से अजब सिंह, टीकम सिंह, राजेश, ध्वजवीर, आनन्द सिंह, पाटा से गजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, भूतपूर्व प्रधान शूरवीर सिंह, सियाराम, बमराड़ से अनिल जोशी, मुकेश वर्मा, मठोर दास, गीताराम, जूसो-भाखरोऊ से चतर सिंह, विक्रम सिंह, हाकम सिंह, केशर सिंह, शशीपाल, वीरपाल सिंह, कल सिंह, प्रताप सिंह, पैठार सिंह, थेत्योऊ से राजेन्द्र सिंह, तिलक सिंह, सतपाल सिंह, डामटा से दीवान सिंह, टीकम सिंह, समाल्टा से ब्रजमोहन, मातवर सिंह, सूरत सिंह, चतर सिंह, कलम सिहं, अमर सिंह, ददोली से पूर्व प्रधान सुन्नु, बलिया, दौलत भारती, भजन दास, बारू तथा पूरे समाल्टा खतवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button