उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

देश के विकास और समृद्धि के लिए स्वर्णिम सफर रहा मोदी का ऐतिहासिक कार्यकाल: महेंद्र भट्ट

देश के दूसरे सबसे अधिक दिन तक प्रधानमंत्री रहने का इतिहास रचने पर दी बधाई ,
कहा – 4078 दिन देश के विकास और समृद्धि के लिए स्वर्णिम काल साबित हुए
देहरादून । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने देश के दूसरे सबसे अधिक दिन तक प्रधानमंत्री रहने का इतिहास रचने पर पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके ये 4078 दिन देश के विकास और समृद्धि के लिए स्वर्णिम काल साबित हुए हैं।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के लिए बेहद गर्व का दिन है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सेवा में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए देश के सबसे लंबे समय (4078 दिन) तक लगातार कार्यरत दूसरे प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल कर लिया है। यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की महान लोकतांत्रिक परम्पराओं से ओत-प्रोत परिपक्वता, सुदीर्घ विकास यात्रा और जनविश्वास की एक सशक्त अभिव्यक्ति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल देश के भीतर अभूतपूर्व परिवर्तन देखे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी बड़ी खूबी से अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रदेश की सम्पूर्ण जनता की ओर से उन्होंने इस उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई दी है। वहीं कामना करते हुए कहा कि वे दीर्घायु हों और इसी तरह देश का नेतृत्व करते हुए नये-नये कीर्तिमान स्थापित करते रहें। उनके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज हमारा भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष न केवल सशक्त तरीके से रखा, बल्कि कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल की हैं। वे एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें आजादी के बाद देश के लोगों ने सर्वोच्च पद से सम्मानित करके अपने आप को गौरवान्वित किया है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री श मोदी को देश और दुनिया के सामने भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का अवसर दिया है। उनके कार्यकाल में भारत ने मान-सम्मान और कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को देखें तो भारत, आजादी के समय विश्व की 15वीं अर्थव्यवस्था था। जब प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यभार संभाला, तब भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी। मात्र 11 साल के अंदर ही भारत को चौथी अर्थव्यवस्था में बदल दिया है और जब तक उनकी कार्यकाल अवधि पूर्ण होगी, तब तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने 4078 दिन पूर्ण करने पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए, उम्मीद जताई कि वे इसके बाद नेहरू जी का रिकार्ड भी तोड़ेंगे और वर्ष 2029 में फिर एक बार देश का नेतृत्व करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button