उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी की स्वर्गीय माता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस का असली  नफरती चेहरा : महेंद्र भट्ट 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी और
तेजस्वी यादव पर बोला हमला , कहा – हजार बार भी माफी मांगे, जनता उनको माफ  करने वाली नहीं
देहरादून । भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी की स्वर्गीय माता के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल को कांग्रेस पार्टी का असली नफरती चेहरा बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि, ये वो जुर्म है कि हजार बार भी माफी मांगे, जनता उनको माफ  करने वाली नहीं है।
मीडिया में जारी अपने बयान में उन्होंने कहा, बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं है। उनके नेताओं ने इस  यात्रा में अपमान, नफरत और अश्लीलता की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी  द्वारा दिखाया गया राजनीति का यह सबसे निचला स्तर उनकी नफरत की दुकान का असली चेहरा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी को न देश के स्वाभिमान की चिंता है और न ही प्रदेश की। विभिन्न राज्यों के लोगों को आपस में लड़ाना इनकी रणनीति का हिस्सा रहता है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाया।
वहीं कहा कि इतने सारे राजनैतिक ड्रामे के बाद भी उनकी यात्रा सफल नहीं हो रही है। यही वजह है कि हताशा में आकर वे प्रधानमंत्री मोदी  की  स्वर्गीय माता को गाली दिलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसी गलती है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अगर हज़ार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफ़ी मांगें, तब भी जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button