उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले कर रहे शहीदों के परिजनों का सम्मान: मनवीर चौहान

कहा – सेना के अपमान के लिए क्षमा मांगे कांग्रेस, सम्मान की जरूरत, नौटंकी की नही
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पुलवामा हमले मे शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कांग्रेस आडंबर कर रही है और जनता बेहतर जानती है कि यह अब तक सैनिकों के शौर्य पर सवाल उठाने वालों का अचानक हृदय कैसे  परिवर्तन हुआ है।
मीडिया से वार्ता करते हुए चौहान ने कहा कि जब सेना पाकिस्तान परस्त आतंकियों के हमले से जूझ रही थी तो कांग्रेस हमले मे लाभ हानि और का आकलन कर रही थी, तो साथ ही श्वेत पत्र जारी करने की बात कर रही थी। ऐसी परिस्थिति मे जब सेना के साथ खड़े होने अथवा देश मे एकजुटता दिखाने का अवसर था तो कांग्रेस इस बीभत्स कांड मे भी अवसर खोज रही थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र लोग भली भाँति जानते हैं क्योकि कांग्रेस को सेना से अधिक पाकिस्तान पर अधिक भरोसा है। कांग्रेस अभी तक सर्जिकल स्ट्राईक पर सुबूत मांगती रही है और सैनिकों के मनोबल  को तोड़ने मे हमेशा आगे रही है। उन्होंने कहा कि सेना से सुबूत मांगने वालों का शहीदों को सम्मानित करने का ढोंग न केवल हास्यास्पद है, बल्कि सैनिकों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा भी है। हाल ही मे चले ऑपरेशन सिंदूर मे भी कांग्रेस के सुर पाकिस्तान से मिलते रहे। पाकिस्तान ने भाजपा को करारी चोट का दुष्प्रचार करने मे कांग्रेस नेता राहुल के बयानों को देश दुनिया हर मंच पर उठाया।
चौहान ने कहा कि सेना को मौके के अनुसार नही सदैव सम्मान की जरूरत है। कांग्रेस शासन मे सैनिकों की अनदेखी के बाद भाजपा ने सेना को जिस तरह सम्मान दिया वह अभुतपूर्व है। वन रेंक बन पेंशन से लेकर, सैनिकों को फ्री हैंड देने, परिजनों को हर सुविधाएं मुहैया करायी गयी तो उनके सम्मान का पूरा ख्याल रखा गया। सेना मे शहीदों के परिजन आज सुरक्षित और सम्मानित है। वहीं आज भारतीय सेना का आधुनिकीकरण हो रहा है। जबकि कांग्रेस के शासन काल मे बॉर्डर मे गोलाबारी की घटना पर दिल्ली से परमिशन का काल सबने देखा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस नौटंकी को जनता भली भाँति जानती है और सैनिको के अपमान को जनता तथा सैन्य परिवार नही भूलेंगे। बेहतर होता कि कांग्रेस सेना के शौर्य और शहीदों के परिंजनों से क्षमा मांगती, सेना को सम्मान की जरूरत है झूठे आडंबर की नही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button