उत्तराखण्डदेहरादून

संडे को भी दौड़ी Transfer Express : उत्तराखंड में 5 डीएम सहित 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

22 आईएएस, 18 पीसीएस, 3 सचिवालय सेवा एवं 1 आईएफएस के दायित्वों में फेरबदल,
बागेश्वर- आकांक्षा कोंडे , नैनीताल- ललित मोहन रयाल ,अल्मोड़ा- अंशुल सिंह ,चमोली- गौरव कुमार , पिथौरागढ़ की आशीष भटगाईं को डीएम की जिम्मेदारी 
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर आईएएस एवं पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें शासन में वरिष्ठ आईएएस अफसरों सचिवों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक शामिल हैं। इन तबादलों से ब्यूरोक्रेसी में हलचल मच गई है। सरकार ने एक साथ पांच जिलों के डीएम बदल डाले। नैनीताल में लंबे समय से कार्यरत डीएम वंदना को हटाकर शासन में तैनाती दी गई है और शासन से ललित मोहन रयाल को डीएम नैनीताल बनाया गया है। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने अफसरों के ट्रांसफर आदेश रविवार शाम को जारी कर दिए।
इन जिलों के डीएम के हुए तबादले 
सीडीओ हरिद्वार आकांक्षा कोंडे को डीएम बागेश्वर बनाया गया है। ललित मोहन रियाल को शासन से हटाकर नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है। नैनीताल की डीएम वंदना को हटाकर कृषि एवं उद्यान विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। अल्मोड़ा के डीएम आलोक पांडे को हटाकर शासन भेजा गया है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के वीसी अंशुल सिंह को डीएम अल्मोड़ा बनाया गया है। अपर सचिव गौरव कुमार को शासन से हटाकर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। चमोली के डीएम डॉक्टर संदीप तिवारी को हटाकर समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है। विनोद गिरि गोस्वामी को डीएम पिथौरागढ़ हटाकर अपर सचिव शहरी विकास विभाग बनाया गया है। जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष कुमार भटगाई को डीएम पिथौरागढ़ बनाया गया है।
शासन के अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव 
वरिष्ठ आईएएस अफसर शासन में सचिव दिलीप जावलकर के पास से ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी हटाई। सचिव डॉ. वीवीआरसी पुरुषोत्तम से निदेशक मत्स्य विभाग का पद हटाया। सचिव चंद्रेश कुमार यादव से पंचायती राज विभाग एवं आयुक्त खाद्य विभाग की जिम्मेदारी हटाई। सचिव रणवीर सिंह चौहान से कृषि एवं उद्यान विभाग के महानिदेशक का पद हटाकर आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव धीरज सिंह गबराल को पहले के विभागों के साथ सचिव ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण निर्माण विभाग भी दिया गया है। वरिष्ठ आईएफएस अफसर डॉ. पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज विभाग भी बनाया गया है। आईएएस विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव राजस्व की जिम्मेदारी भी दी गई है। विनीत कुमार को अपर सचिव श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी है इनके पास से वन विभाग हटा लिया गया है। अपर सचिव हिमांशु खुराना को वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। अपर सचिव अनुराधा पाल को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई। अपर सचिव रवनीत चीमा को पुनर्गठन विभाग की जिम्मेदारी दी है लेकिन उनके पास से समाज कल्याण विभाग हटा लिया गया है।
इन अधिकारियों की जिम्मेदारी में हुआ फेरबदल 
हरिद्वार मेलाधिकारी सोनिका को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का वीसी भी बनाया गया है। अपर सचिव प्रकाश चंद्र को आयुक्त दिव्यांगजन की जिम्मेदारी भी दी है। महानिदेशक विद्यालय शिक्षा दीप्ति सिंह को उद्यान विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर पौड़ी सोहन सिंह का रुद्रप्रयाग हुआ ट्रांसफर। डिप्टी कलेक्टर नैनीताल परितोष वर्मा को नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया। डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर चतर सिंह का पौड़ी गढ़वाल हुआ ट्रांसफर। डिप्टी कलेक्टर पौड़ी अनिल कुमार सान्याल का बागेश्वर तबादला किया गया है। पीसीएस अफसर सचिव लोक सेवा आयोग गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग बनाया गया है। निदेशक समाज कल्याण चंद्र सिंह धर्मसत्तू को निर्देशक मत्स्य विभाग बनाया गया है। सचिवालय सेवा की अपर सचिव मायावती ढकरियाल को भाषा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। अपर सचिव संतोष बडोनी को निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान बनाया है।
पीसीएस अफसरों को किया इधर से उधर
बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे पीसीएस सुनील सिंह को अपर सचिव राजस्व सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी है। अपर निदेशक ललित नारायण मिश्र को सीडीओ हरिद्वार बनाया गया है। पीसीएस अशोक कुमार पांडे को सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। सुंदरलाल सेमवाल को सीडीओ उत्तरकाशी से हटाकर उद्यान विभाग का निदेशक बनाया गया है। पीसीएस चंद्र सिंह मार्तोलिया को एडीएम अल्मोड़ा से हटाकर संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं बनाया गया। एडीएम प्रशासन देहरादून जय भारत सिंह को सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया है। पीसीएस राजा अब्बास से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून का पद हटाया गया। एडीएम चंपावत जयवर्धन शर्मा को हटाकर परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग बनाया गया। उप सचिव युक्ता मिश्रा को एडीएम अल्मोड़ा बनाया गया है। कृष्ण नाथ गोस्वामी है को एसडीएम नैनीताल से हटाकर एडीएम चंपावत बनाया गया है। नरेश चंद्र दुर्गापाल को नगर आयुक्त रुद्रपुर से हटाकर संयुक्त संचालक चकबंदी बनाया गया है। नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। पीसीएस सोनिया पंत को जीएम परिवहन निगम से हटाकर उपनिदेशक शहरी विकास निदेशालय बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button