उत्तराखण्डदेहरादून

दिवाली में लोकल फॉर वोकल से दें आत्म निर्भर भारत निर्माण में योगदान : महेंद्र भट्ट

कहा – दिवाली, प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि एवं स्वास्थ में वृद्धि लेकर आए
देहरादून । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त प्रदेशवासियों और प्रवासी उत्तराखण्डियों को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने, प्रदेशवासियों से अपील की कि इस महापर्व को लोकल फॉर वोकल को समर्पित करते हुए आत्मनिर्भर भारत निर्माण में अधिक से अधिक योगदान सुनिश्चित करें।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत सभी नागरिकों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि प्रकाश का यह दिव्य पर्व हम सबके जीवन में सभी प्रकार के अंधकार को दूर करने वाला साबित होगा। अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह महापर्व, मानव जीवन और व्यवहार को प्रेरणा और नई ऊर्जा देने का काम करता है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। लिहाजा मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक राज्यवासी के घर, व्यापार धनधान्य और खेत खलियान हरियाली से परिपूर्ण रहे।
उन्होंने कहा, 2047 तक विकसित भारत निर्माण का संकल्प देश ने पीएम मोदी के नेतृत्व में लिया है। इसे पूरा करने का रास्ता आत्मनिर्भर भारत से होकर जाता है, जिसका अहम मूल मंत्र है लोकल फॉर वोकल। लिहाजा इस वर्ष भी हमे दिवाली और अन्य सभी त्यौहार में अधिक से अधिक संभव खरीदारी स्थानीय या स्वदेशी उत्पादों की करनी चाहिए। क्योंकि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में मिट्टी की महक से खुशियों का असली स्वाद और उत्साह निर्मित होता है। मिट्टी के दीपक, फूल, सजावट और पूजा के सामान की यह खरीद राज्यवासियों और देश की आर्थिकी में वृद्धि करने का काम करेगी। साथ ही ईश्वर से कामना की कि आने वाला वर्ष हम सबकी तरक्की और विकसित भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला साबित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button