उत्तरकाशीउत्तराखण्डराजनीति

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने यमुनोत्री विस में किया जनसंपर्क व चुनाव प्रचार अभियान का आगाज

जनता के आशीर्वाद से यमुनोत्री देश की श्रेष्ठ विस क्षेत्रों मे होगी शुमार: चौहान
उत्तरकाशी। भाजपा ने विस चुनाव 2027 की तैयारियों को यमुनोत्री क्षेत्र में जन संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जमदग्नि आश्रम थान और  मां रेणुका सरनौल से आशीर्वाद लेकर  विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया।
इस दौरान मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सरनौल में मां रेणुका मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने  कहा कि  इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरूताल , सुतूडी बुग्याल से इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को नये पंख लगें हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला था। सब के निवेदन पर सरकार ने गत वर्ष  सरूताल , सूतूडी बुग्याल को ट्रैक ऑफ़ द ईयर घोषित किया था। परिणाम स्वरूप सरूताल के विकास के लिए करीब 65 लाख की धनराशि स्वीकृत हुए जिसमें निविदाएं भी आमंत्रित हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष विधानसभा के चुनाव है यदि जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देती है तो निश्चित तौर पर यमुनोत्री विधानसभा को देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा के रूप में बनेगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि यमुनोत्री को पृथक जनपद बनाकर एक आदर्श विधानसभा बनाना है।
उन्होंने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा सभा में भाजपा सरकार द्वारा विकास के  दर्जनों कार्य किया है। उनके द्वारा अभी तक सरनौल सड़क, शिक्षा के क्षेत्र में हाईस्कूल का उच्चीरण, या अन्य मामलों मे हर संभव बिना पद में रहते प्रयास कर किया है। उन्होंने कहा यदि जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो निश्चित तौर पर इम्यूनिटी विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी।
इससे पूर्व  चौहान ने गंगटाडी में राजा रघुनाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया है। वहीं सरनौल गांव में ढोल बाजे के साथ ग्रामीणों ने फूल मालाओं से गर्म जोश के साथ स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बलेंद सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य आचार्य मनोज सेमवाल, ज्योतिष आचार्य शक्ति प्रसाद सेमवाल , बलवीर सिंह राणा,  जयेंद्र सिंह राणा आदि ने मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया । भाजपा महा मंत्री परशुराम जगूडी ,मंडल अध्यक्ष कालिंदी प्रवीण असवाल ,जय प्रकाश, अतोल रावत, भरत सिंह रावत,  जशोदा राणा,कृष्णा राणा , चिन्यालीसौड़ नगर मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती, डॉ विजय बडोनी , समेत पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे है। मंच का संचालन  जय प्रकाश रावत एवं तरवीण राणा ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button