उत्तराखंड रजत जयंती पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने सपरिवार की मुलाकात

राष्ट्रपति का राज्य रजत जयंती के अवसर पर देवभूमि आने पर आभार जताया
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल अपने परिवार के साथ देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे,जहां उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की ओर समय देने के लिए आभार जताया।
डा.नरेश बंसल ने राष्ट्रपति को श्री केदारनाथ का स्वरूप देकर स्वागत किया,जिसके बाद उनकी धर्मपत्नी श्रीमती क्षमा बंसल ने राष्ट्रपति को शॉल भेंट किया। उसके बाद डा. नरेश बंसल के पुत्रों कुणाल बंसल और सिद्धार्थ बंसल,दामाद वैभव जिन्दल,बेटी श्रीमती मेघा व बहु श्रीमती खुशबू ने राष्ट्रपति का देवभूमि उत्तराखंड आने पर स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद के पौते आदविक,नातिन वेदिका व अदम्य ने राष्ट्रपति को खुद बनाए गए आर्ट व क्राफ्ट भेंट किया जिसकी उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
डा. नरेश बंसल व परिवार के सभी सदस्यों ने राष्ट्रपति को राज्य रजत जयंती के अवसर पर देवभूमि आने पर आभार प्रकट किया व हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति ने डा. नरेश बंसल व परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना व परिवार के बच्चों को अपनी तस्वीर और चॉकलेट भी भेंट की।
राष्ट्रपति के साथ डा. नरेश बंसल की विभिन्न समसामयिक विषयों पर व उत्तराखंड मे जनता के लिए खोले जाने वाले राष्ट्रपति निकेतन मे नव निर्माण पर चर्चा हुई।
डा.नरेश बंसल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए व राष्ट्रपति निकेतन जनता के खोले जाने के लिए आभार व्यक्त किया।




