उत्तराखण्डदेहरादून

मन की बात में पीएम मोदी की विंटर ट्यूरिज्म की तारीफ, हौसला बढ़ाने वाली : महेंद्र भट्ट 

अम्बेडकर नगर मण्डल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमत्री के मन की बात का 128 वां संस्करण 
देहरादून । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा उत्तराखंड के विंटर ट्यूरिज्म की तारीफ को हौसला बढ़ाने वाला बताया है।
रविवार को देहरादून राजपुर विधानसभा के अम्बेडकर नगर मण्डल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमत्री के मन की बात का 128 वां संस्करण सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा, आज प्रसारित, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम उत्तराखंड की दृष्टि से पहले से अधिक खास रहा है। पीएम द्वारा विंटर टूरिज्म  के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को लेकर उत्तराखंड की तरफ प्रदेशवासियों का हौसला बढ़ाने वाली है। हालांकि इस तारीफ के सबसे बड़े हकदार भी स्वयं प्रधानमंत्री जी हैं। उनका राज्य के अघोषित ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में रहना और समय समय पर दी गई प्रेरणा से ही आज देवभूमि, मेडिकल और शीतकालीन ट्यूरिज्म में शानदार कार्य कर रहा है। आज मैदानी क्षेत्रों से लाखों पर्यटक कोहरे और ठंड से निजात पाने और स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहाड़ के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। इसी तरह वेडिंग डेस्टिनेशन को महत्व देने का जो रास्ता उन्होंने दिखाया था, उस पर भी राज्य तरक्की के नए आयाम छू रहा है। ऐसे में विश्व के इस सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम में सबसे लोकप्रिय नेता द्वारा जिक्र किया जाना, राज्य में विंटर ट्यूरिज्म को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का सभी प्रदेशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में उत्तराखंड विंटर टूरिज्म एवं वेडिंग डेस्टिनेशन पर दिए उद्बोधन उत्तराखंड राज्य के लिए उत्साह वर्धक है ।
इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष  पुनीत मित्तल, विशाल गुप्ता , अर्चित डाबर, मण्डल अध्यक्ष  पंकज शर्मा, सभासद  मनोज जाटव तथा महिला मोर्चा महामंत्री पूनम पार्वती समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button