उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति
वाजपेयी जन्म शताब्दी को “अटल स्मृति वर्ष” आयोजनों से मनाएगी भाजपा, प्रदेश स्तरीय समिति गठित, कार्यक्रम जारी

24 दिसंबर से शुरू होगा कार्यक्रमों का सिलसिला
देहरादून । भाजपा, ‘भारत रत्न’, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को “अटल स्मृति वर्ष”आयोजन द्वारा व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है। जिसके अंतर्गत विधानसभा स्तर पर अटल स्मृति सम्मेलन, मूर्ति स्थलों पर स्वच्छता कार्य एवं दीप प्रज्वलन, कृत्यों आधारित प्रदर्शनी, कवि सम्मेलन, विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न होंगे। जिनके सफल संचालन के लिए प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल के संयोजन में 6 सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन किया गया हैं।
कार्यक्रम के संबंध में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष है, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत 21वीं सदी में अग्रसर हुआ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर राज्य में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर बनाई गई प्रदेश समिति में प्रदेश संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, सह संयोजक के रूप में नलिन भट्ट, दीपिका वोहरा, नवीन ठाकुर, भारत भूषण चुग एवं संदीप गोयल शामिल हैं।
अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिले एवं मंडल स्तर पर संचालन समिति गठित कर कार्यशाला आयोजित की जाएंगी। 24 दिसंबर को भारत रत्न अटल की स्मृति में सभी प्रतिमाओं एवं स्मारकों की सफाई एवं रखरखाव, उसी शाम अटल जी की प्रतिमा या चित्र के सामने जिला भाजपा कार्यालयों में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 25 से 31 दिसंबर तक अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें 3 वक्ता भारत रत्न अटल के व्यक्तित्व एवं उपलब्धियों के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करेंगे।
वहीं पार्टी कार्यालयों, स्थानीय निकाय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सात दिवसीय अटल स्मृति प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। सभी नगर निगमों एवं नीति अनुसंधान संस्थानों में सुशासन सम्मेलन का आयोजन, जिला स्तर पर एवं प्रमुख शहरों में कवि सम्मेलन, चित्रकला प्रतियोगिता, ग्राफिक्स एवं रील प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।