अल्मोड़ाउत्तराखण्ड
अल्मोड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: बस खाई में गिरी: 7 की मौत, 12 घायल, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर जताया गहरा दुख

भिकियासैंण के सिरखोन बैण्ड के पास हुआ बड़ा हादसा
अल्मोड़ा। भिकियासैंण तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सीनार-विनायक मोटरमार्ग में सिरखोन बैण्ड के समीप एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में सात यात्रियों की मौत हो गई।कुछ गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है। हादसे पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह द्वाराहाट से सिनार-विनायक होते हुए रामनगर जा रही केमू बस संख्या यूके 07 पीए 4025 सिरखोन बैण्ड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में चालक व परिचालक सहित कुल 19 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस बल और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा त्वरित रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने घटना की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल नंदा बल्लभ और हंसी सती को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है, जबकि अन्य चार घायलों को रामनगर रेफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों में भिकियासैंण और द्वाराहाट क्षेत्र के साथ ही नेपाल के दो युवक भी शामिल हैं, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
हादसे के मृतकों का विवरण
1- पार्वती देवी (75) पत्नी गोविन्द मठपाल, निवासी ग्राम जमोली।
2- नंदन सिंह (70) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम जमोली।
3- गोविंद बल्लभ मठपाल (80) पुत्र कुलोमणी निवासी ग्राम जमोली।
4- तारा देवी (50) पत्नी महेश चन्द्र निवासी ग्राम पाली द्वाराहाट।
5- गणेश (20) पुत्र भीमबहादुर निवासी नेपाल।
6- उमेश (18) पुत्र ऐतराउल निवासी नेपाल।
7- गोविंदी देवी (55) पत्नी हरीश सिंह निवासी ग्राम घुघुती द्वाराहाट।
हादसे के घायलों का विवरण
1. नवीन चंद्र (55) पुत्र दुर्गादत्त तिवाड़ी, निवासी ओखलढुंगा नैनीताल (चालक)।
2. प्रकाश चंद्र (43) पुत्र रामदत्त, निवासी पचरोटी स्याल्दे (परिचालक)।
3. नन्दा बल्लभ (58) पुत्र सदानंद, निवासी तिमला नौबाड़ा, द्वाराहाट।
4. राकेश कुमार (55) पुत्र महावीर प्रसाद, शिक्षक जीआईसी द्वाराहाट।
5. नन्दी देवी (40) पत्नी देवेन्द्र सिंह, निवासी नौबाड़ा, द्वाराहाट।
6. हंसी सती (36) पत्नी राजेश चन्द्र, निवासी सिंगोली, भिकियासैण।
7. भूपेन्द्र अधिकारी (64) पुत्र धन सिंह, निवासी जमोली, भिकियासैण।
8. हिमांशु पालीवाल (17) पुत्र महेश चंद्र, निवासी दौलापाली, द्वाराहाट।
9. मोहित सती (16) पुत्र रमेश चंद्र, निवासी नौघर, भिकियासैण।
10. बुद्धिबल्लभ भगत (58) पुत्र कुलोमणी, निवासी जमोली, भिकियासैण।
11. हरीश चंद्र (62) पुत्र बालादत्त, निवासी पाली, द्वाराहाट।
12. जितेंद्र रिखाड़ी (37) पुत्र नन्दाबल्लभ, निवासी विनायक, भिकियासैण।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया हादसे पर गहरा दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने भी अल्मोड़ा जिले में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है।