उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण की शानदार शुरुआत , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में  ब्लॉक प्रमुख व पार्षद समेत सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

पार्टी ज्वाइनिंग का जोश बता रहा , प्रदेश की जनता भाजपा के साथ: भट्ट
देहरादून:। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख, पार्षद समेत सैकड़ों ज्वाइनिंग से सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शानदार शुरुआत की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, माहौल खराब करने के प्रयासों के बीच, पार्टी ज्वाइन करने वालों का ये जोश बताता है कि जनता भाजपा के साथ है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राजधानी में बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हुई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की मौजूदगी में देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की से आए बड़ी संख्या में जनप्रतिधियों और राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा। सभी नवांगतुक सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर, फूलमाला के साथ स्वागत किया।
इस मौके पर अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सब लोगों का पार्टी के सिद्धांतों और विकास की नीति पर भरोसा करने पर सभी का हृदय से अभिनंदन है। जैसा, आप सभी लोगों ने भी स्वीकार किया कि देशभर की तरह प्रदेश में भी जिस तरह का चौमुखी विकास हो रहा है उससे प्रभावित होकर आप यहां हैं। सचमुच यदि 2014 के पहले के भारत को याद करें तो आज देश की तस्वीर बहुत बदल चुकी है। में विश्वास दिलाता हूं कि अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के जिस भावों के साथ आप सभी लोग पार्टी में आए हैं, उसका हम विशेष ध्यान रखेंगे। केंद्र एवं राज्य की सरकार में उत्तराखंड विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन हताश निराश विपक्ष, विकास को बाधित करने के लिए झूठ एवं भ्रम फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन जिस तरह बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ राजनैतिक कार्यकर्ता, उसमें भी मातृ शक्ति की अधिकता बताती है कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। उन्हें मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी और भाजपा सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह पीड़ित परिवार की राय के बाद किसी भी जांच के लिए तैयार है।
ज्वाइनिंग कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक  विनोद चमोली, प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार,  दीप्ति रावत, विधायक  उमेश काऊ,  प्रदीप बत्रा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री  आदित्य चौहान,  नलिन भट्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव  जगनमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, पौड़ी जिलाध्यक्ष  कमल किशोर रावत, दायित्वधारी  सुभाष बर्थवाल,  हेमंत द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये हुए भाजपा में शामिल 
पौड़ी जनपद से पौड़ी ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी
के साथ पार्टी ज्वाइन करने वालों में ज्येष्ठ उप प्रमुख  अर्चना तोपवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख  नीरज पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य  अजीत थपलियाल,  सोहन पटवाल,  मधु देवी,  अनीता देवी,  ममता देवी,  अभिषेक कुमार,  राजेश रावत प्रमुख थे।
इसके अतिरिक्त देहरादून से पार्षद  पूनम पुंडीर और  देवकी नौटियाल के साथ डॉ संजय सिंह, सौरभ चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, सुरेश शर्मा, डॉ पूजा राठौड़, डॉ महेंद्र शर्मा, आर के बडोला, राजेश अरोड़ा, राजेंद्र हुड्डा शामिल हुए।
वहीं ऋषिकेश से पार्षद  मुस्कान, पूर्व मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, पूर्व पार्षद सुंदरी कंडवाल, अभिनव पाल,  शिवानी गोस्वामी समेत कई राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी ज्वाइन की।
रुड़की से शामिल होने वालों में सुबोध चौधरी रविंदर भाटी, अजय मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, महेंद्र, सुमित खटाना समेत बड़ी संख्या लोग शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button