उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

जम्मू-कश्मीर के  नकबजन गिरोह का भंडाफोड़ –  दून पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार   18 लाख के जेवरात बरामद

कारपेंटर बनकर करते थे बंद घरों की रेकी, पौड़ी का गैंगस्टर जावेद और उसका साथी गिरफ्तार
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय जम्मू-कश्मीर के एक शातिर नकबजन गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन पुत्र मोहम्मद रमजान भट्ट, निवासी डोडा, जम्मू-कश्मीर व फरीद पुत्र गुलाम कादिर भट्ट, निवासी डोडा, जममू-कशमीर के पास से पुलिस ने चोरी की गई करीब 18 लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी और मूर्तियां बरामद की हैं। गिरोह का सरगना पौड़ी जनपद का घोषित गैंगस्टर है।बीती 6 जनवरी को चन्दरनगर निवासी गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने घर में लाखों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। बुधवार रात चेकिंग के दौरान मद्रासी कॉलोनी रेलवे लाइन के पास से घेराबंदी कर दो बदमाशों को धर दबोचा गया। नगर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि काम के बहाने बदमाश रेकी करते थे और फिर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन और फरीद पेशेवर कारपेंटर हैं। ये लकड़ी चिराई और कारपेंटर के काम के बहाने अलग-अलग शहरों और मोहल्लों में घूमते थे। इस दौरान ये उन घरों को चिन्हित करते थे जो बंद रहते थे। मौका पाकर ये गिरोह ताले तोड़कर चंद मिनटों में लाखों का माल समेट कर फरार हो जाता था।
उत्तराखंड सहित कई राज्यों में फैला था जाल
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। इन्होंने न केवल उत्तराखंड के टिहरी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और देहरादून बल्कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। मुख्य आरोपी जावेद पर अलग-अलग राज्यों में करीब 11 और फरीद पर 3 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button