उत्तराखण्डदेहरादून

वीबी- जी राम – जी योजना पर उत्तराखण्ड भाजपा की प्रदेश कार्यशाला आयोजित – विकसित गांव की जरूरत पूरा करेगी यह योजना : रेखा वर्मा

जनता को जागरूक बनाने का लिया संकल्प,
कहा – विकसित भारत के लिए सिर्फ राहत ही नहीं, विकास आधारित ऐसी योजनाओं की भी जरूरत
देहरादून । प्रदेश कार्यशाला में वीबी जी राम जी योजना के विकासोन्मुख एवं जनकल्याणकारी स्वरूप पर हुई विस्तृत चर्चा को जन जन तक ले जाएगी भाजपा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनजागरण अभियान की राष्ट्रीय सह संयोजक एवं प्रदेश सह प्रभारी  रेखा वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लिए सिर्फ राहत ही नहीं, विकास आधारित ऐसी योजनाओं की भी जरूरत है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  ने नाम से अधिक, ग्रामीण रोजगार योजनाओं के पीछे की गलत नीयत को हमेशा के लिए बदल दिया है।
पार्टी मुख्यालय में हुई इस कार्यशाला में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण योजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री  कुंदन परिहार,  दीप्ति रावत और  तरुण बंसल ने योजना की विस्तार से विषयवार जानकारी दी।
इस अवसर पर जनजागरण अभियान की राष्ट्रीय सह संयोजक  रेखा वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में हमे भारत को 2047 तक विकसित बनाना है। जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकसित किया जाना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि अपनी योजनाओं को अब, राहत देने से आगे बढ़ते हुए विकास की मुहिम से जोड़ने की जरूरत महसूस की गई। इसीलिए मनरेगा में मौजूद कमियां को दूर करने और विकसित भारत की जरूरतों पूरा करने के लिए बीबी जी राम जी योजना लाई गई है। जिसमें रोजगार दिवसों की संख्या बढ़कर 125 की गई है, 15 दिन में भुगतान अन्यथा उसपर ब्याज, पहले से अधिक राशि, पंचायतों को योजना बनाने का अधिकार जैसे अनेकों नवाचार परिवर्तन से पूर्ववर्ती योजना को अब अधिक प्रभावी बनाया गया है।आज की कार्यशाल में प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सहप्रभारी, अभियान की प्रदेश टोली, जिलों की टोली सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
 भ्रष्टाचार के उन्मूलन में सहायक होगी योजना : भट्ट
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष  भट्ट ने कहा विकसित भारत निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्र का विकास अति आवश्यक है। इसी अवधारणा को केंद्र में रख, पुरानी योजनाओं की कमियों को दूर करते हुए, भविष्य के लिए इस ग्रामीण रोजगार की योजना को बनाया गया है। नई योजना में विकास से संबंधित स्थाई निर्माण की दिशा में विशेष प्रावधान किए गए हैं।  आपदा बचाव कार्यों से इस योजना को जोड़ने से उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य को बहुत लाभ होगा। ग्रामीण रोजगार को लेकर भ्रष्टाचार उन्मूलन में यह मील का पत्थर साबित होगा।
ग्रामीण लोगों को रोजगार गारंटी की  जानकारी होना जरूरी: अजेय कुमार 
कार्यशाला में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि, हमारा दायित्व है कि सरकार के इस अच्छे कार्य को जनता के बीच पहुंचाएं। आम ग्रामीण लोगों को रोजगार गारंटी की इस विकासपरक योजना की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। क्योंकि विपक्ष और कुछ नकारत्मक शक्तियां हमेशा की तरह, इसके खिलाफ भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, उसे विफल हमें एकजुटता से करना हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button