उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग
बड़ी कामयाबी – तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक पर फंसे 30 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू,, पुलिस व वन विभाग के संयुक्त अभियान से सभी को सुरक्षित चोपता पहुंचाया

रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक मार्ग पर अचानक आए भीषण तूफान और खराब मौसम के चलते फंसे करीब 30 ट्रैकर्स को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी ट्रैकर्स को चोपता लाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सायंकाल लगभग 5:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चंद्रशिला मार्ग पर ट्रेकिंग कर रहे 25 से 30 पर्यटक तेज तूफान, बर्फबारी जैसी स्थिति और खराब दृश्यता के कारण रास्ते में फंस गए हैं। मौसम की गंभीरता को देखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर तत्काल चिंता जताई गई।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के समन्वय में कोतवाली ऊखीमठ, चौकी चोपता, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन तथा वन विभाग की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने ट्रैकर्स की लोकेशन का पता लगाकर उन तक पहुंच बनाई।
कड़ी मशक्कत के बाद सभी 30 ट्रैकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर चोपता लाया गया। प्राथमिक देखभाल के उपरांत सभी को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग के दौरान मौसम की जानकारी अवश्य लें और सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।