उत्तराखण्डदेहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी का निधन उत्तराखंड और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति: महेंद्र भट्ट , देवभूमि अपने जनरल को कभी भूल नहीं सकती

भाजपा परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई ,
राजनीति में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और शुचिता एक महान युग का अंत
देहरादून । भाजपा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे राजनीति और सार्वजनिक जीवन विशेषकर पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा, शुचिता, पारदर्शिता और कड़े फैसलों से दिवंगत खंडूड़ी ने उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा दी।
मीडिया में जारी अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि आज हमने देश और राज्य के एक सच्चे नीतिवान, मार्गदर्शक और स्वच्छ राजनीति का प्रणेता को खो दिया है। कहा, खंडूरी जी का पूरा जीवन देश और उत्तराखंड की सेवा में समर्पित रहा। सेना में रहते हुए उन्होंने मां भारती की रक्षा की, और राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने शुचिता, पारदर्शिता और कड़े फैसलों से पहले बतौर केंद्रीय मंत्री, फिर बतौर सीएम देश और उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा दी। मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े रुख और प्रशासनिक सुधारों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जाना मेरे व्यक्तिगत और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक अभिभावक को खोने जैसा है।
उनका अनुशासित जीवन, जनता के प्रति उनकी जवाबदेही और उनकी सादगी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का केंद्र बनी रहेगी।
उन्होंने कहा, भाजपा परिवार की तरफ से इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ से मजबूती से खड़ा है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों व समर्थकों को इस असीम कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सुबह 10 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में लाया जाएगा खंडूड़ी का पार्थिव शरीर
देहरादून। भाजपा परिवार अपने लोकप्रिय नेता और मार्गदर्शक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी को उनके निधन पर 20 मई को, श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रातः 10 बजे दिवंगत खंडूड़ी का पार्थिव शरीर बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में लाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं आम लोग उनका अंतिम दर्शन करेंगे और भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे। जिसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर अपनी अंतिम यात्रा को प्रस्थान करेगा।