उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा – सरकार वापसी के साथ देव भूमि से जाए भगवा राष्ट्रवाद का संदेश

कार्यकर्ताओं मे जोश भरकर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्राखंड मे सांस्कृतिक राष्टवादी सरकार
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देवभूमि से हमेशा भगवा संदेश को देश दुनिया में ले जाने लक्ष्य के साथ 2027 चुनाव में जीत का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ये सिर्फ एक सरकार नहीं बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों की सरकार है, जिसे प्रचंड बहुमत से वापिस लाना जरूरी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रवास के दूसरे दिन आज सांसद विधायक बैठक के उपरांत राष्ट्रीय नितिन नबीन ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की हमारी सरकार सिर्फ एक सरकार नहीं बल्कि हमारे संस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों की सरकार है, जिसका प्रचंड बहुमत से वापिस आना बहुत जरूरी है। क्योंकि पार्टी का मानना है कि देवभूमि से हमेशा भगवा का संदेश हमेश देश भर में फैलते रहना चाहिए। उन्होंने जोश बढ़ाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं में मन मुताबिक परिणाम लाने की क्षमता है। हमें अब बैठना नहीं है क्योंकि चुनावों में बहुत अधिक समय शेष नहीं है। हमे फिर से सरकार लाने के जुनून के साथ बूथ और शक्ति केंद्रों पर जाकर उन्हें मजबूत करना है। वहीं एसआईआर को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें आने वाले 20 वर्षों के लिए पार्टी को मजबूत करना है। ताकि विकसित भारत का जो सपना देशवासियों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में देखा उसके साकार किया जा सके। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा, हमारी पूर्ववर्ती पीढ़ी ने बहुत संघर्ष से हमें सफलता के इस दौर में पहुंचाया अब हमें अपनी कर्मठता और क्षमता से आने वाले पीढ़ी को पार्टी का और स्वर्णिम दौर लाकर देना है।इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल प्रदेश पदाधिकारी के साथ प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों ने शिरकत की।
प्रदेश पदाधिकारी बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख की बैठक लेकर आवश्यक मार्गदर्शन किया।
बूथ के गठन को बारो मास सक्रिय रखना चाहिए: संतोष
इस अवसर कर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने कहा कि बूथ का गठन सिर्फ चुनाव की दृष्टि से नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे बारो मास सक्रिय रखना है। हमे सरकार भी लानी है और आम लोगों को विकसित भारत निर्माण में सहयोग के लिए भी तैयार करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि शीघ्र पार्टी कार्यक्रमों और विशेषकर मन की बात एवं बूथ कमेटी बैठकों की गति को तेज किया जाए। हम सभी कार्यकर्ताओं को सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को बूथ इकाई के माध्यम से नीचे तक पहुंचाना है।
गंगोत्री से गंगा सागर तक लहरा रहा भगवा: सीएम
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि आज पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा लहरा रहा है। उन्होंने राज्य का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश आज सतत विकास सूचकांकों और इस ऑफ डूइंग को लेकर शीर्ष स्थान पर है, बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय स्तर से भी नीचे है, रिवर्स पलायन में 44 फीसदी तक वृद्धि हुई है। वहीं विपक्ष की नकारत्मक राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि झूठ के पांव नहीं होते हैं हमें बस मजबूती के साथ अपने कामों और विचारों को आगे बढ़ाना है।
2027 में तीसरी बार सरकार लेकर आएगा
पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता : महेंद्र भट्ट
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि, हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम सिर्फ राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। हमारी डबल इंजन सरकार की अनगिनत उपलब्धियां हमारे साथ हैं हमें बस उसे बूथ स्तर तक उसकी चर्चा बूथ स्तर तक लेकर जानी है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता लक्ष्य को पूरा करते हुए 2027 में तीसरी बार सरकार लेकर आएगा।