उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

राहुल गांधी का पीएम मोदी और सीएम धामी पर बयान देश विरोधी शक्तियों से प्रभावित: मनवीर चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के पीएम मोदी और सीएम धामी पर दिये बयान को गहरी हताशा, निराशा तथा
विदेशी शक्तियों से प्रभावित बताया है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस का विदेशी कनेक्शन पहले भी कई बार सामने आ चुका है। यह भारत विरोधी अमेरिकी उधोगपति जॉर्ज सोरोस की  भाषा है। उन्होंने कहा कि राहुल विदेशों मे भारत विरोधी अभियान इससे पहले कई बार चला चुके हैं और पीएम मोदी तथा सरकार को घेरने के चक्कर में देश का अपमान करते रहे हैं। वही चीन से फंडिग और  गोपनीय वार्ता चीनी नेताओं के साथ कई मामले उनके सामने आ चुके है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रद्रोही चरित्र ने उसे कई बार कटघरे मे खड़ा किया है।
चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्र नीति के तहत दुनिया मे भारत का नाम रोशन किया है और भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी पीएम मोदी के नेतृत्व मे उतराखंड को आगे बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस को देश की प्रगति रास नही आ रही है और वह हर तरह से देश मे देश और विदेश मे एक नकारात्मक वातावरण बनाती रही है। जनता कांग्रेस के मंसूबों को भली भाँति जानती है और इसी कारण देश से उसका सफाया हो रहा है। जनता कांग्रेस के देश विरोधी रवैये को माफ नही करने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button