उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

Uttarakhand: शहीदों की मूर्ति स्थापना, नई पीढ़ियों को देशप्रेम और राष्ट्रसेवा से जोड़ने वाला ऐतिहासिक निर्णय : महेंद्र भट्ट

सीएम का सड़क मार्ग से प्रवास, बढ़ते और जुड़ते उत्तराखंड के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता
देहरादून । भाजपा ने सभी शहीदों की मूर्तियां को  गांवों में स्थापित करने के निर्णय को नई पीढ़ियों को देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ने वाला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने धामी कैबिनेट के सड़क मार्गों को लेकर लिए निर्णयों की प्रशंसा करते हुए, बढ़ते और जुड़ते उत्तराखंड के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने वाला बताया है। वहीं उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य समान वेतन के निर्णय समेत अन्य कैबिनेट निर्णयों को अहम बताते हुए स्वागत किया है।
उन्होंने कैबिनेट निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा प्रदेश के 1845 शहीदों की मूर्तियां को उनके पैतृक गांवों में स्थापित करने का निर्णय वीरभूमि उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है।  जिसमें अब तक अल्मोड़ा के 141, बागेश्वर 113, चमोली 260, चंपावत 7,  देहरादून 216, हरिद्वार 15, लैंसडाउन 212 ,पौड़ी 145 ,नैनीताल 113, पिथौरागढ़ 342 ,रुद्रप्रयाग 573,  उधम सिंह नगर 61 और उत्तरकाशी के 14 शहीदों के नाम शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि, ये एक ऐसा फैसला है जो हमारे शहीदों की वीरता और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा। उनकी शहादत को हमेशा जिंदा रखते हुए, युवाओं को हमेशा देशप्रेम के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा, शहीद सैनिकों की मूर्तियां उनके पैतृक गांवों में स्थापित करने का निर्णय सिर्फ एक स्मारक बनाने की पहल तक सीमित नहीं है। बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को शहीदों की वीरगाथा और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनाने वाला है। इस एक फैसले से शहीद सैनिक के परिवार के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उन्होंने प्रत्येक उत्तराखंडवासी के दिल को छू लेने वाले फैसले के लिए मुख्यमंत्री धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
इसी तरह उन्होंने सड़कों के सुधार को लेकर धामी सरकार की गंभीर पहल का स्वागत करते मुख्यमंत्री का आभार जताया है। कहा कि मानसून के बाद प्रदेश की सड़कों को युद्धस्तर पर दुरुस्त करने की तैयारी और निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण करने के निर्देश धामी सरकार की दूरदर्शिता और जनसुविधाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।मुख्यमंत्री के अक्टूबर माह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करने के निर्णय प्रशंसनीय है। इसी तरह उन्होंने उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन का अधिकार देने के निर्णय को लाखों चेहरों पर खुशी लाने वाला बताया।  उन्होंने कैबिनेट में लिए अन्य जनकल्याणकारी निर्णयों को भी राज्य के अहम बताते हुए स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button