उत्तराखण्ड

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाला भव्य नगर कीर्तन

संगतों ने पालकी में विराजमान गुरु महाराज के मत्था टेक आशीर्वाद लिया
विकासनगर। गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा विकासनगर और अजित नगर के तत्वावधान में श्री गुरु गोविंद सिंह के 355वें प्रकाश पर्व के मौके में निकले नगर कीर्तन में गुरुवाणी गायन से पूरा नगर गुंजायमान रहा। संगतों ने पालकी में विराजमान गुरु महाराज के सामने मत्था टेक आशीर्वाद लिया।
गुरुद्वारा अजितनगर से अरदास के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी पालकी में विराजमान कर नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन में सब से आगे निशान साहिब ध्वज रहे। पंच प्यारों ने शौभायात्र में सभी को आकर्षित किया, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जलपान के स्टाल लगाकर शोभायात्र का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
इस दौरान सेवादार दोने-पत्तल आदि को सड़क से उठा रहे थे। पालकी साहिब के आगे-आगे सेवादार सड़क की सफाई करते चल रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टियों ने हैरत अंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतो तल उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। संगतों ने गुरु साहिब को शीश नवाकर आशीर्वाद के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर अजित नगर गुरूद्वारा प्रधान सरदार गुरजीत सिंह, विकासनगर गुरूद्वारा प्रधान सरदार अमरजीत सिंह राजू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button