उत्तराखण्डराजनीति

कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी के नाम पर भी सीएम पद के लिए हलचल शुरू

शनिवार को कोटद्वार विधायक भी हुईं दिल्ली रवाना
देहरादून। उत्तराखड में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा में प्रदेश की कमान कौन संभालेगा इसको लेकर लगातार चर्चाएं चल रही है। चुनाव परिणाम के आने के बाद अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि आखिरकार प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके लिए दिल्ली और देहरादून की दौड़ लगातार जारी है।
पर्यवेक्षक के तौर पर देहरादून आने वाले नेता धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल भी फिलहाल देहरादून नहीं आए हैं। भाजपा के कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नरेन्द्रनगर विधायक सुबोध उनियाल सहित कई नेता दिल्ली में हैं। सबकी नजरें इस बात पर लगी हुई हैं कि भाजपा आलाकमान उत्तराखण्ड के लिए क्या फैसला लेने वाली है, जिसके लिए पार्टी दो दिनों से विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री पद के लिए धामी के अलावा चुने गए विधायकों में से डॉ. धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम चल रहा है। जबकि बाहर से केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, अनिल बलूनी और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी सियासी गलियारों में है। वहीं इस बीच एक और नाम सामने आया है जिसकी चर्चा तेजी से हा रही है।
कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखड को पहली महिला मुख्यमंत्री दे सकते हैं। इसके लिए कोटद्वार से जीत कर आईं पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खडूड़ी की बेटी ऋतु खडूड़ी का नाम भी तेजी से चल रहा है। ऋतु खडूड़ी को भी शनिवार की सुबह ही दिल्ली बुलाया गया है।
चर्चा है कि उत्तराखड में जिस तरह से महिलाओं ने भाजपा के प्रति अपना रुझान दिखाया है। उसके बाद भाजपा महिला मुख्यमंत्री का फॉर्मूला उत्तराखड को दे सकती है। खुद ऋतु खडूड़ी ने भी कहा है कि वह दिल्ली जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री की दौड़ में उनका नाम है या नहीं इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में ही काम करेंगी। कुल मिलाकर कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आने के बाद अब उत्तराखण्ड में यह रेस और दिलचस्प हो गई है। कौन सीएम होगा इसपर दो चार दिन में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button