उत्तराखण्ड

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहा आगे: सुरेश

कौशिक ने कहा, मात्र भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जो वंशवाद के खिलाफ
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट केंद्र की मोदी सरकार के कृषि क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ‘राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भाजपा का योगदान’ विषय पर प्रशिक्षण वर्ग में कहा कि चाहे जनसंघ हो या फिर भाजपा ऐसा ही संगठन है, जिसने अपने स्थापना वर्ष से ही भारतबोध की चेतना के साथ कार्य प्रारंभ किया। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जिसने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को ही अपना लक्ष्य घोषित किया है। यह एक ऐसा संगठन है जिसने अपने को किसी राजनैतिक दल के साथ नत्थी नहीं किया बल्कि राष्ट्रीय भावधारा के साथ चलने और समकालीन राजनीति को राष्ट्रीय विचारों के अनुरूप बदलने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर हर भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। कौशिक ने कहा कि मात्र भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जो वंशवाद के खिलाफ रहा है। मदन कौशिक ने कहा कि सेवा-सुशासन, गरीब कल्याण व अंत्योदय के विचार को लेकर अपनी राजनीतिक गतिविधियों को बल देती है यही कारण है कि आज अनेक प्रदेशों में और केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बेहतर तरीके के चला रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण होना, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाना और धारा 370 को समाप्त करना यह सब राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button