उत्तराखण्ड

महिलाओं ने सीएम धामी को राखी बांधकर की दीर्घायु की कामना

पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गोरलचौड़ मैदान, चंपावत में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी एवं उनके दीर्घ जीवन की कामना की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सभी को रक्षाबन्धन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आई बहनों को विशेष धन्यवाद अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि 75 साल के कालखण्ड में देश ने जितनी उपलब्धि हासिल की है, उसे सजोने का पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सम्पूर्ण देश में अमृत महोत्सव के हजारांें कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह समय देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सेनानियों, के साहस एवं वीरता से परिचित होने एवं उनको स्मरण करने का भी है। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, गीता धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत में टी.आर.सी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्र ध्वज लगाने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहित पाठक, बडी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गौरल चौड़ मैदान मार्ग, चंपावत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा की कैंप कार्यालय खुलने से चंपावत व आस पास के क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान जल्द होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, गीता धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के भ्रमण के दूसरे दिन लोहाघाट के ऋषेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही सात दिनों तक चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा के कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर आयोजन समिति को सहयोग का आश्वासन दिया।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया। झण्डा लगाने के दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद थी। इस अवसर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है, जिसके क्रम में अपने निजी आवास पर झंडा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन- बान,शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है। उन्होंने समस्त राज्यवासियों से आज़ादी के प्रतीक तिरंगा झण्डे को अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button