सूचना विभाग में प्रशांत रावत सहित 6 कार्मिकों को मिला प्रमोशन, महानिदेशक तिवारी ने आदेश किए जारी

महानिदेशक तिवारी ने दी पदोन्नत होने वालों को बधाई
प्रशांत रावत प्रशासनिक अधिकारी, अंकित कुमार, आरती गुणवंत,विजय झिंक्वाण, मुकेश कुमार , राजीव कोली हुए अलग-अलग पदों पर पदोन्नत
देहरादून। सूचना विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारियों का प्रमोशन हो गया है। सोमवार को सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रमोशन के आदेश जारी कर दिये हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी के जारी आदेश के अनुसार प्रधान सहायक प्रशान्त रावत को प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक अंकित कुमार, विजय झिंक्वाण, आरती गुणवंत को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार को प्रधान सहायक एवं संवीक्षक राजीव कोली को अनुवादक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने पदीय दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें। पदोन्नत हुए कार्मिकों को अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंह रावत एवं महामंत्री अंकित कुमार ने कार्मिकों की पदोन्नति के लिए महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त किया। कैलाश रावत ने संघ के सभी पदाधिकारियों की तरफ से पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।





