उत्तराखण्डदेश-विदेशदेहरादून

मंगलौर विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन के पुत्र ने बढ़ाया देश व उत्तराखंड का मान – ऑकलैंड अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन में सिराजुद्दीन ने रखा भारत का पक्ष

ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छात्र हैं काजी सिराजुद्दीन 
देहरादून। न्यूज़ीलैंड की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले ऑकलैंड में विश्व की वर्तमान आर्थिक स्थिति और वित्तीय नीतियों पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यानशाला का आयोजन किया गया। “दृष्टिकोण-2026: वैश्विक प्रवृत्तियाँ से स्थानीय प्रभाव” विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र और अर्थशास्त्री शामिल हुए।
कार्यक्रम में Christopher Luxon ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने न्यूज़ीलैंड और भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की वैश्विक बाज़ार में उपयोगिता, आपसी समन्वय और सतत विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलती विश्व अर्थव्यवस्था में साझेदारी और संतुलित विकास अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर हरियाणा स्थित ओपी जिन्दल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के छात्र व मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के पुत्र काजी सयैद सिराजुद्दीन ने छात्र प्रतिनिधिमंडल की ओर से भारत के आर्थिक सुधारों और निरंतर विकास प्रक्रिया पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने भारत में संरचनात्मक सुधारों, उद्यमिता को बढ़ावा देने और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रस्तुतीकरण की उपस्थित विद्वानों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान काजी सिराजुद्दीन ने प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से विशेष भेंट की। प्रधानमंत्री ने उनके साथ छायाचित्र लिया और उनके विचारों की प्रशंसा करते हुए सभी छात्र प्रतिनिधियों को अपने साथ भोजन के लिए आमंत्रित किया।
विश्वविद्यालय के अनुशासनाध्यक्ष प्राध्यापक ने प्रधानमंत्री को काजी सिराजुद्दीन का परिचय कराते हुए बताया कि उनका परिवार लगभग 100 वर्षों से भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। उनके परदादा काजी अब्दुल वली अंग्रेजी शासनकाल में विधान परिषद सदस्य रहे, दादा काजी मोहिउद्दीन उत्तर प्रदेश में तीन बार मंत्रिमंडल मंत्री, सात बार विधायक और उत्तराखंड के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष रहे। उनके पिता काजी निजामुद्दीन चार बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य हैं।
इसके अतिरिक्त उनके परनाना सैयद सईदुल हसन उत्तर प्रदेश में चार बार मंत्रिमंडल मंत्री रहे। परिवार के अन्य सदस्य सैयद सईद मुर्तज़ा मंत्री व सांसद तथा सईदुज़्ज़मा उत्तर प्रदेश में गृह राज्य मंत्री के पद पर रहे।
उत्तराखंड और हरिद्वार का मान बढ़ाने पर विभिन्न वर्गों, सभी राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने काजी सिराजुद्दीन को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button