चंपावत प्रकरण -प्रदेश भर में कांग्रेस एवं विपक्षी दलों की साजिश के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा करेगा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम

11 मई तक प्रदेश भर में होगा कार्यक्रम ,
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी
देहरादून।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड ने चंपावत में भाजपा की छवि धूमिल करने एवं प्रदेश का माहौल खराब करने के उद्देश्य से कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे षड्यंत्रों के विरोध में प्रदेशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में यह कार्यक्रम 09 मई से 11 मई तक विभिन्न जनपदों में आयोजित होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्षी दल लगातार महिलाओं, युवाओं एवं समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। चंपावत प्रकरण को राजनीतिक रंग देकर भाजपा सरकार एवं संगठन की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे प्रदेश की मातृशक्ति कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव महिला सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय के पक्ष में खड़ी रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ लेने का काम किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
महिला मोर्चा के आयोजित कार्यक्रमों के
लिए इन्हें दी गई जिम्मेदारी
महिला मोर्चा के आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत उत्तरकाशी में डॉ स्वराज विद्वान, चमोली में पुष्पा पासवान एवं दमयंती रतूड़ी, रुद्रप्रयाग में आशा नौटियाल, टिहरी में गीता रावत, देहरादून ग्रामीण में मधु चौहान एवं नीरू देवी, ऋषिकेश में नेहा जोशी, हरिद्वार में किरण जैसल एवं अन्नू कक्कड़, रुड़की में श्रीमती विनोद अग्रवाल एवं अनीता अग्रवाल, कोटद्वार में मधु भट्ट, पौड़ी में सुषमा रावत, पिथौरागढ़ में कल्पना देवलाल एवं कमला चुफाल, बागेश्वर में प्रभा गाड़िया एवं पार्वती दास, रानीखेत में विमला रावत एवं ज्योति शाह, अल्मोड़ा में किरण पंत एवं गंगा बिष्ट, चंपावत में रुचि भट्ट और हेमा जोशी, नैनीताल में रुचि भट्ट एवं शांति मेहरा, काशीपुर में सीमा चौहान एवं ऊषा चौधरी एवं ऊधमसिंह नगर में रुचि भट्ट एवं रश्मि रस्तोगी प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में रहेगी। साथ ही विभिन्न जिलों में पुतला दहन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।





