उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी हरीश चमोली बने भाजपा प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रभारी

कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी हरीश चमोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर दी शुभकामनाएं
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति के बाद हरीश चमोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  एवं संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
हरीश चमोली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और वह प्रदेश स्तर पर मीडिया एवं संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, सरकार की उपलब्धियों तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट  सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसे पूरी मेहनत और लगन से निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी हरीश चमोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button