उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने दी कडी प्रतिक्रिया , कहा- भाजपा गरीबों से  वसूलती है पैसा , पूजिपतियों का करती है माफ , भाजपा के समय में देश और संविधान दोनों ही खतरे में

सर्व धर्म सम्भाव के आचरण पर आज केवल कांग्रेस कर रही काम
देहरादून। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी की और से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला जा रहा है, जिसके जवाब में कांग्रेसी भी खुल कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों पीएम मोदी ने मंगलसूत्र पर बयान देकर कांग्रेस को घेरा। इसके बाद पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संसाधनों पर हक वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने प्रतिक्रिया दी है। रावत ने कहा  ‘भाजपा को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है, क्योंकि वे जीएसटी और अन्य माध्यमों से गरीबों से पैसा इकट्ठा करते हैं। दूसरी ओर, भाजपा गरीबों का कर्ज माफ नहीं करती है बल्कि अमीरों का माफ करती है’।
हरीश रावत ने कहा कांग्रेस की सरकार सामाजिक कल्याण के साथ ही गरीबों के उत्थान के लिए काम करती है। भाजपा गरीबों से पैसा वसूलती है, बड़े पूजिपतियों का पैसा माफ करती है। हरीश रावत ने कहा भाजपा एकाधिकार वाले पूजिपतियों का कर्जा माफ कर उन्हें सीधा फायदा पहुंचाती है। हरीश रावत ने कहा भाजपा की सरकार के समय किसान आंदोलन हुआ, अगर भाजपा किसानों का कर्ज माफ करती तो ये आंदोलन नहीं होता।
हरीश रावत, अनुराग ठाकुर के सीमा, सनातन, संतान या अन्य कानूनों को बचाने के लिए भाजपा है जरूरी वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। हरीश रावत ने कहा भाजपा के समय में देश और संविधान दोनों ही खतरे में हैं। उन्होंने कहा भाजपा के रहते भारत के लोकतंत्र की एकता और अखंडता खतरे में पड़ जाएगी। सतानन के सवाल पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा सर्व धर्म सम्भाव के आचरण पर आज केवल कांग्रेस काम कर रही है। देश में कोई दूसरा दल इस भावना के साथ काम नहीं कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button