उत्तराखण्ड

पुष्पा मुंजियाल ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी सम्पत्ति

गांधी परिवार के विचारों से अत्यंत हुई प्रभावित
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित राजधानी की नेहरू कॉलोनी डालनवाला की निवासी पुष्पा मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसको लेकर महिला ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है। पुष्पा का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यंत प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है 79 साल की वृद्धा पुष्पा मुंजियाल के पास संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना भी है। उन्होंने अपनी इस संपत्ति का वारिस बनाया है। पुष्पा आंखों से नहीं देख पाती हैं। कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि वृद्ध महिला ने अपनी सारी एफडी, सोना जो उन्होंने बैंक लॉकर में रखा हुआ था। उन्होंने बैंक का लॉकर नंबर और अकाउंट नंबर वसीयतनामे में लिखा है। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके बाद भी जो संपत्ति होगी, वो राहुल गांधी के नाम होगी। यह वसीयतनामा महिला ने कोर्ट से रजिस्टर्ड कराकर प्रीतम सिंह को सौंपा है। कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने बताया कि सोमवार को एक वृद्ध महिला पुष्पा उम्र 79 साल उनके पास आई। पुष्पा आंखों से नहीं देख पाती हैं। इस महिला ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के बलिदान का जिक्र करते हुए अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम करने की बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने वसीयत राहुल गांधी के नाम भी कर दी है। पुष्पा ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण विवरण देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे बाद मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंपा जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी पुष्पा मुंजियाल 1999 में 25 लाख रूपये दून अस्पताल को दान कर चुकी हैं। 79 वर्षीय अविवाहित पुष्पा मुंजियाल नेहरू रोड़ स्थित प्रेम धाम वृद्ध आश्रम में रहती है। वह एक सेवानिवृत शिक्षिका हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button