राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल की अगुवाई में सीएम धामी से मिला बार एसोसिएशन देहरादून का प्रतिनिधिमंडल

चैंबर निर्माण को शुल्क माफी की मांग रखी,
,सीएम ने दिया सकारात्मक कार्यवाई का आश्वासन
देहरादून।भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल के नेतृत्व में रविवार को देहरादून बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला।
डा. नरेश बंसल ने प्रतिनिधिमंडल संग सीएम धामी से बार एसोसिएशन की मांगो पर चर्चा की।ज्ञात हो बार एसोसिएशन के पिछले कुछ दिनो से जिला न्यायालय परिसर मे वकीलों के चैम्बर निर्माण के लिए चयनित भूमि में एमडीडीए द्वारा लगभग चार करोड़ के शुल्क माफी की मांग कर रहा है। इसी क्रम में डा. नरेश बंसल से एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर शुल्क माफी के लिए आग्रह किया ।
डा. नरेश बंसल की अगुवाई में रविवार को देहरादून बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी से मिला व अपना मांग पत्र सौंपा। जिस पर डा. नरेश बंसल ने सीएम धामी से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया व इस पर अधिकारियों से चर्चा कर सकारात्मक कार्यवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ,सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ,पूर्व चैयरमैन सुरेन्द्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे।





